
कश्मीरी पंडितों पर BJP मंत्री का अजीबोगरीब बयान, कहा- जब प्रवासी मजदूर लौटे तो आप क्यों नहीं?
- अपने बयानों को लेकर हमेशा चर्चा में रहने वाली भाजपा सांसद एवं मंत्री मीनाक्षी लेखी ने इसबार कश्मीरी पंडितों को लेकर विवादित बयान दिया है.
- मीनाक्षी ने कहा- महामारी के बाद जब प्रवासी मजदूर काम पर लौट आए तो फिर त्रासदी के बाद कश्मीरी पंडित कश्मीर क्यों नहीं लौटे?
- विदेश राज्य मंत्री से पूछा गया कि कश्मीरी पंडितों को कब बसाया जाएगा, तो उन्होंने कहा- वो भी देश का अंग है जब चाहे वहां जा सकते हैं.
- मीनाक्षी के बयान पर एक प्रतिभागी ने कहा- पंडितों की तुलना प्रवासी मजदूरों से करना गलत है, क्योंकि पंडितो को जबरन भगाया गया था.
- बता दें कि इसके पहले मीनाक्षी ने आंदोलन में शामिल किसानों को मवाली बताया था, हंगामा हुआ तो उन्होंने लोगों से माफी मांगी.
यह भी पढ़ें - बदमाशों के सहारे भाजपा! जिस हिस्ट्रीशीटर पर हत्या समेत 16 मुकदमे दर्ज उसे बनाया प्रदेश मंत्री




























































