जब पेट्रोल का दाम 60रु था तब भाजपा ने हंगामा मचा रखा था आज 100रु पार होने पर चुप है- शिवसेना 

  • कांग्रेस नेता राहुल गांधी और अन्य विपक्षी नेता ईंधन और खाद्य वस्तुओं की कीमतों में बढ़ोतरी के विरोध में मंगलवार को साइकिल से संसद पहुंचे। 
  • विपक्ष के कड़े कदम पर मीडिया से बात करते हुए शिवसेना नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा- जल्द विपक्षी दल एक साथ भाजपा की गलत नीतियों के खिलाफ मोर्चा खोलेंगा।
  • शिवसेना नेता ने कहा- पेट्रोल के दाम आज 100 रुपए प्रति लीटर से ऊपर हैं, पहले सत्ता पक्ष के नेता पेट्रोल के दाम 60 से 70 रुपए तक पहुंचने पर हंगामा मचाते थे।
  • उन्होंने कहा- प्रधानमंत्री मोदी अपना पक्ष रख सकते हैं। लेकिन सरकार को अपनी एक जिम्मेदारी समझनी चाहिए, जनता ने ही उन्हे चुना है।
  • बता दें कि संसद में चल रहे मानसून सत्र के दौरान सत्ता पक्ष और विपक्ष में कई मुद्दों पर गतिरोध चल रहा है। सरकार कही जरूरी मुद्दों पर बहस के लिए तैयार नहीं है।