
बदमाशों के सहारे भाजपा! जिस हिस्ट्रीशीटर पर हत्या समेत 16 मुकदमे दर्ज उसे बनाया प्रदेश मंत्री
- यूपी में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को जीतने के लिए भाजपा हर संभव कोशिश में लगी हुई है, कई दागियों को भी पद दिए जा रहे हैं.
- भारतीय जनता युवा मोर्चा ने अरविंद राज त्रिपाठी उर्फ छोटू त्रिपाठी को प्रदेश मंत्री बनाया है, छोटू के खिलाफ हत्या-रंगदारी समेत १६ मुकदमें दर्ज हैं.
- प्रदेश मंत्री बनाए जाने के ऐलान के बाद ही छोटू के हिस्ट्रीशीटर होने के दावे किए जाने लगे, छोटू ने सफाई में कहा- विरोधी पार्टियों ने केस दर्ज करवाए हैं.
- 2005 में छात्र नेता सनी गिल मर्डर केस में अरविंद छोटू को आरोपी बनाया गया था, इसमें इन्हें आजीवन कारावास की सजा हुई थी.
- भाजपा के भीतर भी इस बात की चर्चा शुरु हो गई है, हालांकि कई नेताओं की माने तो अंदरखाने में खबर नहीं थी वरना पद नहीं दिया जाता.




























































