
ना हमारे चेहरे ज़रूरी हैं, ना हमारे नाम, बस ये ज़रूरी है कि हम जन प्रतिनिधि है- राहुल ने किया ट्वीट
- कांग्रेस नेता राहुल गांधी और कई अन्य विपक्षी ईंधन और खाद्य वस्तुओं की कीमतों में बढ़ोतरी के विरोध में मंगलवार को साइकिल से संसद पहुंचे।
- राहुल अपने साइकिल पर आगे की ओर रसोई गैस के बढ़े दाम वाली तख्ती लगाई हुई थी जिस पर लिखा- यही हैं अच्छे दिन?
- राहुल ने ट्वीट किया है कि ना हमारे चेहरे ज़रूरी हैं, ना हमारे नाम. बस ये ज़रूरी है कि हम जन प्रतिनिधि हैं।
- उन्होंने आगे लिखा कि हर एक चेहरे में देश की जनता के करोड़ों चेहरे हैं जो महंगाई से परेशान हैं। यही हैं अच्छे दिन?
- इससे पहले उन्होंने विपक्षी नेताओं के साथ नाश्ते पर चर्चा की तस्वीर शेयर कर लिखा था कि एकमात्र प्राथमिकता- हमारा देश, हमारे देशवासी।




























































