
पेगासस: एनएसओ के पास 40 सरकारें क्लाइंट के रूप में थीं, क्या उसमें भारत सरकार थी- चिदंबरम ने पूछा
- पेगासस जासूसी मामले को लेकर संसद में घमासान मचा हुआ है, विपक्षी पार्टियां ने इस मुद्दे पर प्रधानमंत्री और गृह मंत्री की मौजूदगी में चर्चा की मांग की है।
- वहीं, सरकार इस मामले को पूरी तरह आधारहीन बता रही है, इस सियासी हंगामे के बीच अब कांग्रेस नेता पी चिदंबरम ने मोदी सरकार पर तीखा हमला बोला है।
- पी चिदबंरम ने ट्वीट करते हुए कहा- एनएसओ ग्रुप के पास क्लाइंट के रूप में 40 सरकारें और 60 एजेंसियां थीं। एक आसान सा सवाल: क्या भारत सरकार, 40 में से एक थी?
- उन्होंने कहा कि भारत सरकार के लिए आसान से सवाल का सीधा उत्तर देना इतना मुश्किल क्यों है?
- नीतीश कुमार ने भी इस मुद्दे पर कहा कि पेगासस मामले पर संसद में चर्चा होनी चाहिए और साथ ही इसकी जांच भी होनी चाहिए।




























































