Get Premium
4 साल से डॉ. कफील निलंबित क्यों?- इलाहाबाद हाईकोर्ट का योगी सरकार से सवाल
- यूपी के बाबा राघव दास मेडिकल कॉलेज से निलंबित डॉक्टर कफील खान के मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने यूपी सरकार से सवाल किए।
- हाईकोर्ट ने डॉ. कफील खान को निलंबित करने का कारण पूछा है और 5 अगस्त तक यूपी सरकार को अपना जवाब देने को कहा है।
- जस्टिस यशवंत वर्मा ने खान के निलंबन पर सुनवाई करते हुए युगी सरकार से पूछा कि अब तक विभागीय कार्रवाई पूरी क्यों नहीं की जा सकी है?
- अगस्त 2017 में बीआरडी कॉलेज में ऑक्सीजन की कमी से 60 से अधिक बच्चों की मौत हो गई थी, जिसके बाद डॉ. कफील को निलंबित कर दिया गया था।
- इस मामले में डॉ. कफील समेत 9 लोगों पर आरोप था, अपना निलंबन खत्म कराने को लेकर उन्होंने इंडियन मेडिकल एसोसिएशन से भी मदद मांगी थी।
यह भी पढ़े: पत्रकारों की याचिका पर 5 अगस्त को पेगासस जासूसी कांड की सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, घुसपैठ का दावा