
शाह ने योगी के कामों को बताया शानदार और सफल, लोग बोले- सच जानते तो बयान वापस ले लेते
- गृह मंत्री अमित शाह ने लखनऊ पहुंच कर योगी आदित्यनाथ को यशस्वी और उनके कामों को शानदार और सफल बताया।
- शाह ने उन्हें राज्य में विकास और कल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने का भी श्रेय दिया।
- ऐसे में पूर्व आईएएस अधिकारी सूर्य प्रताप सिंह ने अमित शाह को लेकर एक ट्वीट किया, जिसमें वह भड़ास निकालते हुए नजर आए।
- तंज कसते हुए उन्होंने लिखा- गांव देहात ही नहीं, शहरों की भी सड़कें देख लेते गाड़ी में घूम कर। स्वास्थ्य केंद्र ही नहीं, स्कूल भी निहार लेते।
- उन्होंने आगे लिखा- गंगा किनारे दफन शव ही नहीं, बेरोजगार युवा व पीड़ित की भी सोच लेते जरा। गृहमंत्री जी, मुझे पूर्ण विश्वास है कि आप अपना कथन वापिस ले लोगे।




























































