मानसून सत्र में विपक्ष के हंगामे को प्रधानमंत्री मोदी ने बताया संविधान और लोकतंत्र का अपमान

  • विपक्ष के हंगामे के कारण संसद का मानसून सत्र बुरी तरह प्रभावित हो रहा है और लगातार कार्यवाही टालने की नौबत आ रही है। 
  • इस बीच बीजेपी संसदीय दल की बैठक में प्रधानमंत्री ने विपक्ष द्वारा संसद न चलने देने को संविधान और लोकतंत्र का अपमान बताया। 
  • पीएम ने कहा- सरकार और पार्टी सांसदों को हर वो कदम उठाना चाहिए, जिससे सदन को सुचारु रूप से चलाया जा सके। 
  • बैठक के बाद जानकारी देते हुए केंद्रीय मंत्री वी. मुरलीधरन ने कहा- दोनों सदनों में विपक्ष का हंगामा संसद का अपमान है। 
  • बैठक में पीएम मोदी के साथ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और अन्य नेता भी शामिल हुए। 
यह भी पढ़े: वापस जा कर चाय बेचो मोदी जी, अब देश नहीं झेल सकता- PM का पुराना ट्वीट शेयर कर बोले श्रीनिवास