विपक्षी दलों की 'चाय पर चर्चा', कांग्रेस- सरकार नहीं सुन रही, सड़क से संसद तक लड़ाई लड़नी होगी

  • पेगासस जासूसी, तीनों नए कृषि कानूनों व महंगाई जैसे मुद्दों पर सरकार को घेरने के लिए विपक्ष लंबी लड़ाई पर मंथन कर रहा है।
  • विपक्षी एकता को मजबूती देने के लिए इसी कड़ी में मंगलवार को कांग्रेस सांसद राहुल गांधी द्वारा सियासी दलों को नाश्ते पर बुलाया गया। 
  • राकांपा, शिवसेना, राजद, सपा, माकपा, भाकपा, आईयूएमएल, आरएसपी, केरल कांग्रेस (एम), जेएमएम, नेशनल कॉन्फ्रेंस, टीएमसी और एलजेडी के नेता इस बैठक में भाग ले रहे हैं। वहीं आप और बसपा गायब रहे। 
  • बैठक में कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि सरकार हमारी बात नहीं सुन रही है, हमें सड़क से लेकर संसद तक लड़ाई लड़नी होगी। 
  • टीएमसी सूत्र ने कहा- अगर प्रमुख विपक्षी दल समानांतर संसद चलाने के प्रस्ताव पर सहमति देते हैं तो स मुद्दे को राष्ट्रव्यापी प्रचार मिलेगा  और सरकार बैकफुट पर होगी।
यह भी पढ़े: वापस जा कर चाय बेचो मोदी जी, अब देश नहीं झेल सकता- PM का पुराना ट्वीट शेयर कर बोले श्रीनिवास