देश में चल रहे 24 फर्जी विश्वविद्यालयों में 8 यूपी में, वाराणसी संस्कृत विश्वविद्यालय फर्जी

  • देश में लगातार गिरते शिक्षा के स्तर के बीच विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने 24 यूनिवर्सिटियों को फर्जी घोषित किया है.
  • इन 24 में 8 यूपी में हैं, इनमें वाराणसी संस्कृत विश्वविद्यालय, महिला ग्राम विद्यापीठ इलाहाबाद, गांधी हिन्दी विद्यापीठ इलाहाबाद, नेताजी सुभाष चंद्र बोस मुक्त विश्वविद्यालय शामिल हैं.
  • दिल्ली में 7 फर्जी यूनिवर्सिटी हैं, इसमें कमर्शियल यूनिवर्सिटी लिमिटेड, संयुक्त राष्ट्र विश्वविद्यालय, एवं आध्यात्मिक विश्वविद्यालय शामिल है.
  • केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने बताया कि ओडिशा एवं बंगाल में दो-दो एवं कर्नाटक, केरल, महाराष्ट्र, पुडुचेरी में एक-एक फर्जी यूनिवर्सिटी हैं.
  • इन फर्जी विश्वविद्यालयों के बारे में यूजीसी हिन्दी-अंग्रेजी समाचार पत्रों के जरिए नोटिस जारी करता है, उसका उद्देश्य लोगों तक जानकारी पहुंचाने का होता है.
     यह भी पढ़ें - 2018 में जिस सड़क को पीएम ने किया था देश को समर्पित नहीं झेल पाई बारिश, बह गई सड़क