
नीतीश ने बिहार में जातीय जनगणना कराने का दिया खुला संकेत, बोले- यह सभी के हित में होगा
- बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को एक बार फिर जातीय गणना कराने पर जोर देते हुए कहा कि इससे किसी जाति को खराब नहीं लगेगा।
- उन्होंने इसे सभी के हित में बताते हुए यह तक कह दिया कि बिहार सरकार द्वारा जातीय जनगणना कराने का विकल्प हमेशा खुला है।
- पत्रकारों से चर्चा करते हुए सीएम ने कहा कि इसे लेकर हम हमेशा अपनी बात रखते रहे हैं लेकिन इस बार विपक्ष की तरफ से सुझाव आया है।
- नीतीश ने कहा- इस संबंध में कई दलों के लोगों से बातचीत हो चुकी है। मेरे हिसाब से बीजेपी को भी इस बात के लिए इंटिमेट किया जा चुका है।
- उन्होंने कहा कि यह सभी के हित में है, जेडीयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में भी जातीय जनगणना को लेकर एक प्रस्ताव पास किया गया है।




























































