
चुनाव से पहले नाराज किसानों को मनाने की जुगत में लगी मोदी सरकार! खाते में 19K करोड़ डालने का प्लान
- नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसान दिल्ली की सीमाओं पर नवंबर 2020 से लगातार आंदोलन कर रहे, इस बीच सरकार किसानों को रिझाने की तैयारी कर रही है।
- अगले साल यूपी समेत 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं। जिसमें से यूपी, उत्तराखंड और पंजाब के किसान लामबंद हो आंदोलन कर रहे हैं।
- आंदोलन के बीच सरकार पीएम किसान सम्मान निधि की अगली किस्त 19000 करोड़ अगस्त महीने में ही जारी करने की तैयारी कर रही है।
- कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के नेतृत्व में कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय 9 अगस्त को सभी लाभार्थियों को राशि हस्तांरित करने की योजना बना रहा है।
- बता दें कि अब किसान जंतर मंतर में रोजाना किसान संसद लगा रहे हैं, उनकी मांग है कि तीनों कानूनों को रद्द किया जाए, जबकि सरकार संशोधन की बात कर रही है।




























































