पंचायत का इंसानियत के विपरीत फरमान, 300 कुत्तों को जहरीला इंजेक्शन देकर कर दी गई हत्या

  • आंध्र प्रदेश से मानवता को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है जहां 300 कुत्तों को जहरीला इंजेक्शन देकर मार दिया गया.
  • मिली जानकारी के अनुसार पश्चिम गोदावरी जिले के लिंगापालम गांव में लोग कुत्तों से परेशान हो गए इसलिए उन्हें मारने का प्लान बनाया.
  • ग्राम पंचायत के सचिव एवं सरपंच ने जहरीला इंजेक्शन लगाकर कुत्तों को मरवाया और उन्हें गांव के ही एक तालाब में गड्ढा करवाकर गाड़ दिया.
  • एनिमल राइट्स एक्टिविस्ट चल्लापल्ली श्रीलता को जानकारी हुई तो उन्होंने गांव का दौरा किया और पंचायत के खिलाफ मामला दर्ज करवाया.
  • इसके पहले कर्नाटक में भी 36 बंदरों की हत्या का मामला सामने आया था जहां कुछ लोगों ने बंदरों को बोरे में भरकर पीट पीटकर हत्या कर दी थी.
     यह भी पढ़ें - 2018 में जिस सड़क को पीएम ने किया था देश को समर्पित नहीं झेल पाई बारिश, बह गई सड़क