भाजपा अब वफादार नहीं रही, पार्टी के लोग तोड़-फोड़ की बातें कर रहे, पार्टी का अंत निकट- सामना 

  • महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी के विधायक प्रसाद लाड द्वारा शिवसेना भवन को गिराने वाले बयान पर शिवसेना आगबबूला है। 
  • इस पर शिवसेना ने अपने मुखपत्र सामना में भाजपा पर जमकर हमला बोलते हुए लिखा कि भाजपा अब जमीनी स्तर से जुड़े वफादारों की पार्टी नहीं रही। 
  • शिवसेना ने लिखा- शिवसेना भवन में बालासाहेब ठाकरे के साथ छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा है, उनका भगवा झंडा भवन में फहराया जाता है। यह कुछ लोगों को परेशान करता। 
  • सामना में आगे लिखा- भाजपा की मूल विचारधारा वाले लोग नीच लोगों को आगे बढ़ा रहे हैं। इसलिए अब इस पार्टी का अंत निकट है। 
  • शिवसेना ने अपने मुखपत्र में लिखा-  हमारी पार्टी से कई पार्टियों के राजनीतिक मतभेद हैं लेकिन शिवसेना ने उन चुनौतियों की छाती पर चढ़कर सामना किया तोड़-फोड़ की बात नहीं की। 
यह भी पढ़े: 'सदभावना और नरमी के संकेत', असम ने वापस लिया मिजोरम के सांसद के खिलाफ दर्ज केस