मोदी सरकार नहीं चाहती उनकी पोल खुले इसलिए नहीं कर रही असल मुद्दों पर चर्चा- मल्लिकार्जुन खड़गे

  • संसद का मॉनसून सत्र बार-बार स्थगित हो रहा, पेगासस जासूसी विवाद का मामला शांत होता नजर नहीं आ रहा, विपक्ष ने आज भी यह मुद्दा उठाया। 
  • पेगासस मुद्दे पर हंगामे के बीच लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित रही, विपक्ष का कहना है कि सरकार चर्चा नहीं चाहती। 
  • कांग्रेस सांसद मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा की सत्र न चलने के लिए सरकार जिम्मेदार है, सरकार चाहती है बस ऐसे ही बिल पास होजाए और महंगाई, कोविड, राफेल, पेगासस, तेल के दाम जैसे मुद्दे पीछे रह जाएं। 
  • उन्होंने आगे कहा कि अगर पेगासस पर चर्चा हो गई तो सरकार की हकीकत सामने आ जाएगी, इसीलिए वो नहीं चाहते कि इस मसले पर चर्चा हो
  • विपक्ष ने जासूसी मुद्दे पर राज्यसभा में निलंबन और लोकसभा में स्थगन का नोटिस भी दिया, विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने बैठक भी की है। 
यह भी पढ़े: किसान आंदोलन दबाने के लिए देशभक्ति का सहारा! भाजपा निकालेगी 14 दिन की तिरंगा यात्रा