'विपक्ष संसद में बोलेगा, और सरकार को सुनना होगा': संसद में हंगामे के लिए सरकार जिम्मेदार- ओवैसी

  • संसद के मॉनसून सत्र के बार-बार स्थगित होने के लिए एआईएमआईएम अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने नरेंद्र मोदी नेतृत्व वाली सरकार को दोषी ठहराया। 
  • उन्होंने कहा- विपक्षी दल पेगासस, कोविड की दूसरी लहर के दौरान लोगों की मौत, सहित कई मुद्दों को उठाना चाहते हैं लेकिन सरकार सुनने और जवाब देने के लिए तैयार नहीं। 
  • संवाददाताओं से बात करते हुए ओवैसी ने पूछा, ‘संसद चलाने की जिम्मेदारी सरकार की होती है, पेगासस पर बहस होने दें सरकार क्यों डरी हुई है?
  • उन्होंने कहा- विपक्ष चाहता है कि संसद चले, लेकिन सरकार नहीं चाहती कि यह चले, आप हंगामे के बीच विधेयकों को पारित करना चाहते हैं क्या यही लोकतंत्र है?
  • उन्होंने कहा कि विपक्ष संसद में बोलेगा, और सरकार को सुनना होगा... चाहे सरकार इसे मानो या न मानो लेकिन विपक्ष को बोलने का मौका ही नहीं दिया जा रहा है। 
यह भी पढ़े: किसान आंदोलन दबाने के लिए देशभक्ति का सहारा! भाजपा निकालेगी 14 दिन की तिरंगा यात्रा