
'न मास्क, न डिस्टेंसिंग, गंगा में लगा रहे डुबकियां', सावन के दूसरे सोमवार काशी विश्वनाथ में भक्तों की भीड़
- आज सावन का दूसरा सोमवार है। कोरोना वायरस की दूसरी लहर के बीच सावन मनाया जा रहा है।
- इस बीच कोरोना नियमों की खूब उल्लंघन की जा रही, ताजा तस्वीर उत्तर प्रदेश के वाराणसी स्थित काशी विश्वनाथ की है।
- दर्शन और पूजा के लिए लाइन लगी है, लेकिन कई लोगों ने न तो मास्क पहन रखा है और न सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर रहे।
- समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, बड़ी संख्या में लोग वाराणसी के काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा करने के लिए पहुंचे।
- तीसरी लहर की आशंका के बीच प्रधानमंत्री मोदी से लेकर तमाम विशेषज्ञ ने ढील के बाद जुटने वाली भीड़ को लेकर चिंता जाहिर की है।




























































