
शिवराज सरकार के मंत्री ने महंगाई के लिए नेहरू के 15 अगस्त 1947 के भाषण को बताया जिम्मेदार
- देश में बढ़ती महंगाई को लेकर मध्यप्रदेश के शिवराज सरकार में मंत्री कैलाश सारंग ने अजीबोगरीब बयान दिया है।
- सारंग ने कहा- भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू ने 15 अगस्त 1947 को जो भाषण दिया था। उसी से देश की अर्थव्यवस्था बिगड़ी है।
- उन्होंने कहा-आजादी के बाद अर्थव्यवस्था को कुठाराघात करके महंगाई बढ़ाने का श्रेय किसी को जाता है तो वह नेहरू परिवार को जाता है।
- मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा- महंगाई एक-दो दिन में नहीं बढ़ती है और अर्थव्यवस्था की नींव एक-दो दिन में नहीं रखी जाती है।
- मध्यप्रदेश कांग्रेस ने सारंग का वीडियो ट्वीट कर लिखा- मध्यप्रदेश के मंत्री को सुनिए- नेहरू जी ने 15 अगस्त 1947 को जो भाषण दिया, उसकी वजह से महंगाई बढ़ रही है।




























































