1 अगस्त से भारत करेगा संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की अध्यक्षता, आतंकवाद जैसे मुद्दों पर देगा विशेष ध्यान

  • एक अगस्त से भारत संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की अध्यक्षता करने जा रहा है, यानी एक महीने तक परिषद की कमान भारत के हाथों में होगी।
  • भारत अपनी अध्यक्षता के दौरान समुद्री सुरक्षा, शांति रक्षा और आतंकवाद खत्म करने जैसे विषयों पर ध्यान देगा। 
  • संयुक्त राष्ट्र महासभा अध्यक्ष के कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक भारत इन मुद्दों पर उच्च स्तरीय कार्यक्रमों की अध्यक्षता करेगा। 
  • भारत के राजदूत टीएस तिरुमूर्ति ने यूएन महासभा प्रमुख को भारत की अध्यक्षता के दौरान होने वाली मुख्य गतिविधियों से अवगत कराया है। 
  • तिरुमूर्ति ने कहा कि हमारे लिए उसी माह में सुरक्षा परिषद की अध्यक्षता संभालना विशेष गर्व की बात है, जिस माह हम स्वतंत्रता दिवस मनाते हैं।
यह भी पढ़े: स्मृति ईरानी के बेटे ने किया घर का भूमि पूजन, लोग बोले- अमेठी में बस यही विकास होना था सो हो गया