
असम-मिजोरम संघर्ष: अपनों की मौतों का प्रतिशोध लेना होगा, पुलिस- सरकार की भी नहीं सुनेंगे- बोले BJP नेता
- 49 साल पुराने सीमा विवाद को लेकर मिजोरम और असम के बीच तनाव की स्थिति है, इसी बीच असम से भाजपा विधायक कौशिक राय ने बात बढ़ाने वाले बयान दिए हैं।
- राय ने कहा- अगर उनका राज्य जरूरी सामान-चीज की आवाजाही पड़ोसी सूबे में जाने से रोक दे, तो वहां के लोग भूखे मरने के कगार पर भी आ सकते हैं।
- पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने अपने सूबे के लोगों से इस बात पर भी जोर देने के लिए कहा कि असम वालों को अपनों की मौतों का प्रतिशोध लेना चाहिए।
- उन्होंने कहा- हम सरकार या फिर पुलिस की नहीं सुनेंगे। हमें पूरी तरह से “आर्थिक नाकाबंदी” सुनिश्चित कर देनी चाहिए।
- बता दें कि बीते दिन असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा ने लोगों को मिजोरम की यात्रा से बचने का परामर्श दिया था।




























































