भाजपा ने भगवा रंग चुराया, लोगों को चुराकर अपनी पार्टी में शामिल किया, कार्टून विवाद के बीच बोले टिकैत 

  • किसान नेता राकेश टिकैत ने हाल ही में यह ऐलान किया है कि किसान दिल्ली की तरह ही लखनऊ के चारों ओर की सभी सड़कें ब्लॉक करेगा। 
  • राकेश टिकैत के इस ऐलान का बीजेपी ने एक कार्टून के जरिए जवाब दिया है। कार्टून उत्तर प्रदेश बीजेपी की तरफ से ट्वीट किया गया है। 
  • कार्टून में टिकैत को धमकी भरे शब्दों में कहा गया कि उत्तर प्रदेश में योगी हैं जो ‘बक्कल तार’ देते हैं और पोस्टर भी लगवा देते हैं।
  • इसके जवाब में टिकैत ने कहा- बीजेपी उन्हीं के शब्द, ‘बक्कल तार देना’ को चुराकर उन्हें धमकी दे रही है। शब्द चुरा रहे हैं ये। 
  • टिकैत ने आगे कहा- भगवा रंग चुराते हैं, लोगों को चुराकर अपनी पार्टी में शामिल करते हैं। ये उस तरह के लोग हैं जिनका अपना तो कुछ है नहीं।
यह भी पढ़े: राकेश अस्थाना को दिल्ली पुलिस चीफ बनाने के खिलाफ SC में याचिका, मोदी-शाह बनाए गए प्रतिवादी