
कभी गाली तो कभी पुलिस लाठी बरसाती है, UP में हक मांगना अपराध है?- पूर्व IAS ने CM से किया सवाल
- उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार क्राइम के मुद्दे पर निशाने पर है।
- इसी बीच, शुक्रवार को पूर्व आईएएस अफसर सूर्य प्रताप सिंह ने ट्वीट कर कहा कि लखनऊ में महीनों से हजारों बेरोजगार युवा आंदोलन कर रहे हैं।
- उन्होंने लिखा- युवा धूप, बरसात में इको-पार्क में अपना घर बाहर छोड़कर पड़ें हैं। सरकार या तो उनकी बात सुने या फिर जेल में ठूंस दे।
- पूर्व आईएएस ने आगे लिखा- कभी दरोगा मां-बहन की गाली देता है, कभी पुलिस लाठी बरसाती है। क्या यूपी में अपना हक मांगना अपराध है?
- सिंह की टिप्पणी पर फैंस, फॉलोअर्स और अन्य सोशल मीडिया यूजर्स ने भी उनका समर्थन करते हुए प्रतिक्रियाएं दीं।




























































