
खट्टर सरकार ने बनाई स्पेशल गोरक्षा टास्क फोर्स, गैर सरकारी संगठनों के लोग भी किए जाएंगे
- हरियाणा की भाजपा सरकार ने गायों की सुरक्षा के लिए राज्य और जिला स्तर पर एक टास्क फोर्स का गठन किया है।
- जिला स्तर पर बनाई गई टास्क फोर्स जिले के पुलिस प्रशासन के साथ मिलकर काम करेगी।
- राज्य स्तर पर गठित होने वाली टीम में कुल छह सदस्य और जिले स्तर की टीम में 11 सदस्य नियुक्त किए जाएंगे।
- हरियाणा सरकार के द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार इस टास्क फ़ोर्स का काम गो तस्करी और गोकशी को रोकना होगा।
- इस टास्क फ़ोर्स में सरकारी सदस्यों के साथ ही गैर सरकारी और सामाजिक संगठनों के लोग भी शामिल किए जाएंगे।




























































