लोगों को बार-बार मास्क लगाने का सुझाव देने वाले मंत्री ने ऑडिटोरियम में मनाया जन्मदिन

  • राजस्थान के स्वास्थ्य मंत्री रघु शर्मा का जन्मदिन कोरोना नियमों की अनेदेखी करते हुए ऑडिटोरियम में सैकड़ों लोगों की मौजूदगी में मनाया गया। 
  • जहां एक ओर कोरोना की तीसरी लहर को लेकर चेतावनी दी जा रही हैं वहीं ऐसे में मंत्री का यूं इतने लोगों के बीच बर्थडे मनाना सवाल खड़े करता है।
  • मंत्री ने खुद एक बयान में कहा कि हम बार-बार मास्क लगाने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की बात कहते हैं। 
  • मंत्री खुद कहने लगे कि अभी तीसरी लहर का खतरा टला नहीं है। उन्होंने कहा कि असावधानी बरतेंगे तो तीसरी लहर आ सकती है।
  • जबिक इस बयान के उलट मंत्री के जन्मदिन में वही सारे प्रोटोकॉल तोड़े गए जिनके लिए आमतौर पर जनता जुर्माना भरती है।