
'मुद्दों पर चर्चा करने से इनकार कर BJP लोकतंत्र को दबा रही'- चिदंबरम ने बोला मोदी सरकार पर हमला
- पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम ने गुरुवार को विपक्ष द्वारा उठाए गए मुद्दों पर सदन में चर्चा नहीं करने के लिए सरकार पर हमला बोला है।
- उन्होंने एक बयान में कहा- विपक्ष द्वारा उठाए गए मामलों पर सरकार द्वारा जिद्दी रवैया अपनाकर चर्चा करने से इनकार करने से संसद में गतिरोध है।
- उन्होंने कहा- बीजेपी सदस्यों के उपस्थिति पत्र पर हस्ताक्षर करने से इनकार करने के कारण, एक संसदीय समिति बाधित हो गई है
- पी. चिदंबरम ने आशंका जताई कि संसदीय समिति शायद भंग होने की राह पर है। 15 अगस्त को क्या मनाया जाएगा? एक कमजोर लोकतंत्र?
- पेगासस जासूसी विवाद के मुद्दे पर एक संयुक्त विपक्ष संसद में सरकार पर हमलावर है, और पेगासस, कृषि कानून जैसे मुद्दे पर बात की मांग कर रहा।




























































