
यूपी की दुर्गति सांसदों को दिल्ली बुलाकर पूछ रही भाजपा- बीजेपी की मीटिंग पर अखिलेश का तंज
- उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भाजपा आलाकमान द्वारा राज्य के सभी सांसदों को बैठक के लिए दिल्ली बुलाए जाने पर तंज कसा।
- अखिलेश ने ट्वीट कर कहा- भाजपा यूपी के सांसदों से राज्य की दुर्दशा और दुर्गति का हाल दिल्ली बुलाकर पूछ रही है, इससे पता चलता है दिल्ली तथा लखनऊ में कितनी दूरी है।
- उन्होंने आगे कहा कि भाजपा चाहे कितनी भी बैठकें कर ले पर अब जनता इन्हें उठाकर और हटाकर ही दम लेगी। आकलन बाद में और झूठी तारीफ पहले, वाह रे भाजपा।
- भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने उत्तर प्रदेश के अपने सभी पार्टी सांसदों को बैठक के लिए दिल्ली बुलाया है।
- बुधवार और बृहस्पतिवार को होने वाली इन बैठकों में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और पार्टी के वरिष्ठ नेता शामिल होंगे।




























































