भाजपा के वरिष्ठ नेता बसवराज बोम्मई ने ली कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ 

  • भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता बसवराज बोम्मई ने कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले ली है।
  • राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने उन्हें गोपनीयता की शपथ दिलाई। वहीं  मंत्रिमंडल का विस्तार बाद में किया जाएगा।
  • बुधवार को शपथ लेने से पहले बोम्मई ने अपने दिन की शुरुआत अंजनेय मंदिर में  भगवान का आशीर्वाद लेकर की।
  • शपथ लेने से पहले उन्होंने कहा कि आज हम एक कैबिनेट बैठक करेंगे, इसके बाद वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक की जाएगी। 
  • बोम्मई को बीएस येदियुरप्पा का करीबी माना जाता है और वह 'जनता परिवार' से ताल्लुक रखते हैं। 
यह भी पढ़े: UP चुनाव: सभी कील कांटे दुरूस्त करने में जुटी भाजपा, नड्डा से मुलाकात करेंगे सभी BJP संसद