गोरखपुर में भाजपा नेता परशुराम शुक्ला की मां और बेटे की फावड़े से काटकर हत्या

  • यूपी में अपराधी निरंकुश हो चुके हैं, गोरखपुर में भाजपा नेता की मां एवं डेढ़ साल के बच्चे की फावड़े से काटकर हत्या कर दी गई.
  • मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को पुलिस एक नोटिस लेकर सीताराम शुक्ल के घर पूछताछ के लिए आई थी, सीताराम मौके पर नहीं मिला.
  • शाम को वह जब घर आया तो घर वालों ने नोटिस के बारे में बताया, उसने गुस्से में फावड़ा उठाया और पट्टीदार परशुराम शुक्ला के घर पर हमला कर दिया.
  • 70 वर्षीय मां एवं डेढ़ साल के बेटे के गर्दन पर वार करके उनकी हत्या कर दी, बचाने के लिए आगे बढ़ी परशुराम की पत्नी भी घायल हो गई.
  • मौके पर ही भारी पुलिस फोर्स पहुंच गई, हत्यारोपी परिवार सहित फरार है, तनाव को देखते हुए गांव में पीएसी तैनात कर दी गई है.
     यह भी पढ़ें - असम-मिजोरम सीमा संघर्ष: आरजेडी बोली- जहां जहां भाजपा जाएगी, भाई को भाई से लड़ाएगी