Get Premium
बाराबंकी में भीषण सड़क हादसा, ट्रक की टक्कर से बस सवार 18 लोगों की मौत, 25 गंभीर
- हरियाणा से बिहार जा रही बस को यूपी के बाराबंकी में ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी, जिसमें मौके पर ही 18 लोगों की मौत हो गई.
- बाराबंकी के रामसनेही घाट के पास अयोध्या-लखनऊ हाईवे पर टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि लाशें सड़कों पर बिखर गई.
- मिली जानकारी के अनुसार ये बस पलवल से बिहार जा रही थी, बस में करीब 140 लोग सवार थे जिसमें अधिकतर मजदूर थे.
- भीषण हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर एडीजी एसएन साबत एवं एसपी यमुना प्रसाद पहुंच गए और तत्काल एम्बुलेंस के जरिए घायलों को अस्पताल भेजा.
- सभी घायलों का बाराबंकी एवं लखनऊ के ट्रामा सेंटर में इलाज चल रहा है, हादसा इतना विभत्स था कि अभी मरने वालों की संख्या और बढ़ेगी.
यह भी पढ़ें - असम-मिजोरम सीमा संघर्ष: आरजेडी बोली- जहां जहां भाजपा जाएगी, भाई को भाई से लड़ाएगी