सदन की कार्यवाही बाधित होने से परेशान नायडू, बोले- काम नहीं पा रहा, ऐसे कब तक चलेगा

  • उपसभापति हरिवंश और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ हुई बैठक में राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू की बातों से पता लगा कि वे संसद में होने वाले व्यवधानों से परेशान हैं। 
  • नायडू ने कहा कि संसद भवन में कोई काम नहीं हो रहा है; घर से भी कोई काम नहीं हो रहा है ऐसा कैसे चलेगा?
  • राज्यसभा की कार्यवाही लगातार बाधित होने को लेकर नायडू ने सोमवार को सदन में भी कहा था कि हम दिन पर दिन असहाय होते जा रहे हैं। 
  • गौरतलब है कि पेगासस जासूसी, कृषि कानूनों, महंगाई, बेरोजगारी जैसे विभिन्न मुद्रों पर सदन में लगातार हंगामा होने की वजह से कामकाज नहीं हो पा रहा है। 
  • बता दें कि सोमवार को भी हंगामे की वजह से उच्च सदन की कार्यवाही बाधित हुई और शून्यकाल नहीं चल पाया।