
संसद में काम नहीं हो पा रहा है, क्योंकि सरकार विपक्ष की जायज मांगों से सहमत नहीं- जयराम रमेश
- पेगासस जासूसी विवाद पर चर्चा की मांग को लेकर विपक्ष के हंगामे के कारण सोमवार को राज्यसभा की कार्यवाही बाधित होने पर कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने सरकार पर हमला बोला।
- जयराम रमेश ने कहा कि संसद में काम नहीं हो पा रहा है, क्योंकि सरकार पार्टियों की जायज मांगों से सहमत नहीं है।
- उन्होंने कहा- पूरा विपक्ष प्रधानमंत्री या गृहमंत्री की मौजूदगी में पेगासस जासूसी मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच की घोषणा करने मांग पर एकजुट है।
- सदन में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने आरोप लगाया कि नियम 267 के तहत विपक्ष के नोटिस की अनदेखी की जा रही है।
- बता दें कि सोमवार को, विपक्ष ने सदन की कार्यवाही बार-बार स्थगित करने के लिए मजबूर किया।




























































