राहुल का संसद तक ट्रैक्टर चलाकर जाने के मामले में दिल्ली पुलिस ने दर्ज की FIR, जांच जारी 

  • दिल्ली पुलिस ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की संसद के निकट तक ट्रैक्टर रैली निकालने के मामले में केस दर्ज कर लिया है। 
  • संसद मार्ग थाने में कांग्रेसी नेताओं के खिलाफ एमवी एक्ट,आईपीसी 188 और महामारी कानून के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। 
  • राहुल गांधी ट्रैक्टर लेकर पार्लियामेंट तक कैसे पहु्ंचे इस बात की जांच भी दिल्ली पुलिस कर रही है। 
  • दिल्ली पुलिस के मुताबिक रविवार देर रात एक कंटेनर में रखकर ट्रैक्टर को लुटियन जोन इलाके में लाया गया था। 
  •  कंटेनर को कांग्रेस के राज्यसभा सांसद व जाने-माने वकील केटीएस तुलसी की सरकारी कोठी में रखा गया था।
यह भी पढ़े: उज्जैन : महाकाल मंदिर में दर्शन करने पहुंचे सीएम शिवराज, मची भगदड़, कई महिलाएं एवं बच्चे घायल