
बीजेपी सांसद गंभीर ने रिपोर्ट कार्ड पेश कर थपथपाई अपनी पीठ, लोग बोलें- फेंकू का चेला फेंकू
- बीजेपी सांसद गौतम गंभीर ने अपने एक साल का रिपोर्ट कार्ड जनता के आगे रखा तो लोगों को रास नहीं आया। यूजर्स ने जमकर उनके मजे लिए।
- गंभीर ने पूर्वी दिल्ली क्षेत्र में किए गए कार्यों की रिपोर्ट पेश की जिसमें बताया गया कि उनके द्वारा शुरू की गई दो कम्युनिटी किचन से छह लाख लोगों को भोजन उपलब्ध कराया गया।
- उन्होंने कहा- ये उनका कर्तव्य है कि वो दिल्ली के लोगों को बताएं कि उनके निर्वाचित प्रतिनिधि ने क्या किया। आगे भी वो अनवरत इसी तरह से लोगों की सेवा करते रहेंगे।
- एक यूजर ने उनके दावों की हवा उड़ाते हुए लिखा- गौतम! इंसानियत के नाते कृपया वादे के अनुसार इन सभी देशवासियों को उनके फ्लैट दिलवा दें, बहुत मेहरबानी होगी।
- एक अन्य ने लिखा- फेंकू का चेला फेंकू, क्या दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार हो सकता है? यदि ऐसा हो सके तो प्रदूषण में भी कमी आएगी।




























































