
बंगाल: अपनी ही पार्टी के बड़े नेताओं को खरी खोटी सुनाने के कई दिनों बाद बीजेपी सांसद ने मांगी माफी
- पश्चिम बंगाल भारतीय जनता युवा मोर्चा के अध्यक्ष सौमित्र खान ने अपनी ही पार्टी के दो बड़े नेताओं को खूब खरी खोटी सुनाने के कई दिन बाद अब अपनी टिप्पणियों के लिए माफी मांगी है।
- विष्णुपुर से सांसद खान ने पार्टी की युवा इकाई की बैठक में कहा, ‘‘फेसबुक पर दिया गया बयान मेरी ओर से बड़ी गलती थी, मैं पार्टी नेता सुभेंदु अधिकारी और दिलीप घोष से माफी चाहता हूं।
- खान ने दावा किया था कि सुभेंदु अधिकारी, भाजपा की सभी उपलब्धियों का श्रेय खुद लेने का प्रयास कर रहे हैं।
- दिलीप घोष की आलोचना करते हुए खान ने कहा था, “जो कुछ भी होता है उन्हें उसका आधा ही समझ में आता है
- गौरतलब है कि रविवार को सौमित्र और घोष अगल-बगल बैठे नजर आए, घोष ने बाद में पत्रकारों से कहा- मेरे मन में सौमित्र के लिए कोई द्वेष नहीं है।




























































