अपनी ही सरकार पर बरसे भाजपा सांसद, कहा- सुरक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र में मोदी सरकार फेल

  • केंद्र सरकार की नीतियों को लेकर लगातार हमला बोलने वाले भाजपा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने कोरोना को लेकर सरकार को निशाने पर लिया है.
  • सुब्रमण्यम स्वामी ने मोदी सरकार को अर्थव्यवस्था, रक्षा एवं स्वास्थ्य के मुद्दे पर पूरी तरह से नाकाम करार दिया.
  • उन्होंने कहा- आज भाजपा ने जनसंघ से मिली अपनी मूल विचारधारा की उपेक्षा की है, जिससे विपक्षी दलों को फिर से नई उम्मीद मिली है.
  • उन्होंने कहा- भाजपा में दूसरी पार्टियों के आए दलबदलू नेता एवं नौकरशाह राज कर रहे हैं, पार्टी के वरिष्ठ एवं कर्मठ कार्यकर्ता बाहर बैठे हैं.
  • इसके पहले स्वामी ने मोदी सरकार के पांच ट्रिलियन इकोनॉमी के लक्ष्य को असंभव बताया, कहा- इसके लिए जीडीपी दर 14.8 प्रति वर्ष होनी चाहिए.
     यह भी पढ़ें - रिटायर्ड IPS अफसर का दावा, योगी के खिलाफ मर्डर की जांच शुरु करते ही हो गया ट्रांसफर