कांग्रेस शासित छत्तीसगढ़ ने ऑक्सीजन की कमी से हुई मौतों पर ऑडिट के दिए आदेश

  • पिछले दिनों राज्यसभा में केंद्र सरकार ने कहा था कि कोरोना महामारी के दौरान देशभर में किसी भी व्यक्ति की मौत ऑक्सीजन की कमी से नहीं हुई है। 
  • केंद्र सरकार के इस दावे को झूठा बताते हुए छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार ने राज्यभर में कोरोना से हुई मौतों के ऑडिट करने के आदेश दिए हैं। 
  • छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव ने कहा कि केंद्र सरकार ने उनसे कभी ऑक्सीजन की कमी के कारण होने वाली मौतों का आंकड़ा नहीं पूछा।
  • स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार ने छत्तीसगढ़ से सिर्फ प्रतिदिन होने वाली मौतों और दूसरे अन्य आंकड़ों को बताने के लिए कहा।
  • उन्होंने कहा- हमारे पास भी अबतक ऑक्सीजन की कमी के कारण होने वाली मौतों का कोई रिकॉर्ड नहीं है लेकिन हम इसके आंकड़े को ठीक करने का प्रयास कर रहे हैं।