
मंत्री हरदीप पुरी ने धमकाया और बदसलूकी की- TMC सांसद का आरोप
- तृणमूल कांग्रेस के सांसद शांतनु सेन ने केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी पर बदसलूकी का आरोप लगाया है।
- तृणमूल कांग्रेस के नेता ने कहा कि अगर बचाव के लिए सांसद न आते तो वह उन पर हाथ उठा सकते थे।
- उन्होंने मीडिया से बात करते हुए बताया कि उन्हें पुरी ने बुलाया था, जिस वक्त बुलाया था, तब उनके हाव-भाव बुरे थे।
- सेन का आरोप है कि पुरी ने उन्हें अंगुली दिखाकर धमकाया और बदसलूकी की, जिसके बाद उनके सहयोगी आ गए।
- बता दें कि संचार मंत्री अश्विनी वैष्णव के हाथों से कागज छीन कर फाड़ने के बाद सेन को शेष मॉनसून सत्र से निलंबित कर दिया गया है।




























































