
आज देश में कैमरे और कलम पर बंदूक का पहरा बैठा है- IT छापेमारी पर बोले टिकैत
- देश के दो प्रतिष्ठित मीडिया ग्रुप दैनिक भास्कर और भारत समाचार पर आयकर विभाग द्वारा छापेमारी की गई।
- छापेमारी से पूरा देश सरकार के रवैये से नाखुश दिखाई दे रहा, किसान नेता राकेश टिकैत ने भी इस मुद्दे पर टिप्पणी की है।
- उन्होंने कहा- हम तो लंबे समय से यह कहते आ रहे हैं कि आज देश में कैमरे और कलम पर बंदूक का पहरा बैठा हुआ है।
- टिकैत ने आगे कहा- यह बात भारत समाचार के कार्यालय एवं कर्मचारियों के घरों पर छापेमारी से चरितार्थ हो जाती है।
- उन्होंने यह भी कहा कि भारतीय किसान यूनियन भारत समाचार के साथ खड़ी है।




























































