आंदोलन के दौरान मृत किसानों का सरकार के पास कोई रिकॉर्ड नहीं- कृषि मंत्री ने संसद में दी जानकारी 

  • कृषि कानूनों के खिलाफ किसान आंदोलन कर रहे, किसान अपना विरोध तेज करते हुए अब जंतर-मंतर पर किसान संसद लगा रहे हैं। 
  • इस बीच कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने संसद को यह जानकारी दी कि आंदोलन के दौरान मृत किसानों का सरकार के पास कोई रिकॉर्ड नहीं। 
  • तोमर ने यह भी कहा कि सरकार ने कानूनों के बारे में किसानों के मन में आशंकाओं का पता लगाने के लिए कोई अध्ययन नहीं कराया है।
  • मंत्री ने कहा कि केंद्र किसान संघों के साथ सक्रिय चर्चा में लगा हुआ है, उन्होंने एक बार फिर कहा कि सरकार कानून वापसी के लिए तैयार नहीं। 
  • बता दें कि तीन कानूनों के विरोध में मुख्य रूप से पंजाब-हरियाणा और पश्चिमी यूपी के किसान आठ महीने से दिल्ली की सीमाओं पर डेरा डाले हुए हैं। 
यह भी पढ़े: सरकार बहुत मीठी है, लेकिन चाल जरूर चलेगी- केंद्र सरकार पर टिकैत का तंज