
पेगाससः एंकर- हमने PM चुना था ब्योमकेश बख्शी नहीं, BJP नेता- कांग्रेस कपोल कल्पित कथा सुना रही
- भारतीय जनता पार्टी प्रवक्ता प्रेम शुक्ला ने दावा किया है कि दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी अपनी बहू की जासूसी कराया करती थीं।
- आज तक पर एक डिबेट में पेगासस जासूसी कांड के मुद्दे पर शुक्ला ने एक किताब का हवाला देते हुए गांधी परिवार पर जासूसी के आरोप लगाए।
- ऐंकर ने शुक्ला से कहा- कहा जा रहा है कि हमने प्रधानमंत्री चुना था…ब्योमकेश बख्शी या शर्लॉक होम्स थोड़ी चुना है।
- शुक्ला ने इस पर जवाब देते हुए कहा- मोदी चुने गए हैं। मलय कृष्णधर ने अपनी पुस्तक में लिखा कि किस तरह इंदिरा अपनी बहू की जासूसी कराती थीं।
- उन्होंने कहा- कांग्रेस की जासूसी की आदत है तो इनको लगता है भाजपा जासूसी कैसे नहीं करा रह, इसलिए कपोल कल्पित कथा ला रहे हैं।




























































