पूरे मानसून सत्र के लिए निलंबित किए गए शांतनु सेन, IT मंत्री के हाथ से छीन कर फाड़ा था पेपर

  • आईटी मंत्री के हाथ से कॉपी छीनकर फाड़ देने को लेकर टीएमसी सांसद शांतनु सेन को पूरे मानसून सत्र के लिए निलंबित कर दिया गया है। 
  • शुक्रवार को राज्यसभा शुरू होते ही सभापति एम वेंकैया नायडू ने शांतनु सेन के मानसून सत्र से निलंबन की घोषणा की।
  • नायडू ने कहा- कल जो कुछ हुआ, उससे निश्चित रूप से सदन की गरिमा प्रभावित हुई। इस घटना से मैं बहुत व्यथित हूं।
  • वहीं आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा- TMC की बंगाल में हिंसा की संस्कृति रही है और वहीं वो संसद में लाने की कोशिश कर रहे। 
  • बता दें कि कल अश्विनी वैष्णव पेगासस पर सदन में बयान दे रहे थे तभी शांतनु ने उनके हाथों से बयान की कॉपी छीन कर फाड़ दी थी।