मेरा फोन टैप हुए पर मैं भयभीत नहीं, भयभीत वो है जो भ्रष्‍ट व चोर है- जांच की मांग पर बोले राहुल 

  • पेगासस जासूसी कांड पर विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने न्यायिक जांच की मांग करते हुए इसे इसे समूचे भारत पर हमला बताया। 
  • राहुल ने कहा- मेरे सभी फोन टैप किए गए, मैं संभावित टारगेट नहीं। मेरे सिक्‍युरिटी मैन को भी हर बात की जानकारी देने के लिए कहा गया था। 
  • उन्‍होंने कहा- मैं भयभीत नहीं हूं, इस देश में यदि आप भ्रष्‍ट और चोर हैं तो आप डरेंगे यदि आप इनमें से नहीं हैं तो डरने की जरूरत नहीं है। 
  • राहुल गांधी ने कहा- प्रधानमंत्री और गृह मंत्री ने इसे हमारे खिलाफ राजनीतिक हथियार के तौर पर इस्तेमाल किया, गृह मंत्री को इस्तीफा देना चाहिए। 
  • कांग्रेस नेता ने कहा कि यहां हर कुछ क्लासीफाइड  है, हर फाइल क्लासीफाइड है राफेल क्लासीफाइड है और यह भी क्लासीफाइड है। 
यह भी पढ़े: भाजपा विधायक अनिल शर्मा पर बहु ने लगाए दहेज प्रताड़ना के गंभीर आरोप