
सही कहा साहेब, लोगों की मौत ऑक्सीजन से नहीं सरकारी लापरवाही और बेशर्मी से हुई- कन्हैया
- मंगलवार को कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने राज्यसभा में ऑक्सीजन की कमी से होने वाली मौतों को लेकर सवाल किया था।
- इस पर सरकार की ओर से जवाब देते हुए प्रवीण पवार ने बताया था कि कोरोना की दूसरी लहर में ऑक्सीजन की कमी के कारण देश में किसी की मौत नहीं हुई।
- सरकार के इस बयान पर भड़ास निकालते हुए भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के नेता कन्हैया कुमार ने ट्वीट किया जिसमें वह सरकार पर बिफरती नजर आए।
- कन्हैया ने कहा- सही कहा साहेब, लोग ऑक्सीजन की कमी से नहीं मरे, दरअसल उनकी मौत सरकार की लापरवाही और बेशर्मी से हुई।
- बता दें कि महामारी की पहली लहर के दौरान, ऑक्सीजन की मांग 3095 मीट्रिक टन थी जो दूसरी लहर के दौरान बढ़ कर करीब 9000 मीट्रिक टन हो गई थी।




























































