कोरोना का नया स्वरूप: टीके के बाद भी महिला डॉक्टर पर एक साथ दो वैरियंट्स का हमला

  • कोरोना का खतरा अभी टाला नहीं है, असम में इसका नया स्वरुप देखा गया है, जहां मरीज में दोहरे संक्रमण का पता चला था।
  • महिला डॉक्टर को एक ही समय पर कोरोनावायरस के दो अलग-अलग स्वरूप से संक्रमित पाया गया है, देश में यह पहला मामला है। 
  • आईसीएमआर के क्षेत्रीय चिकित्सा अनुसंधान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ बी बोरकाकोटी ने यहां यह जानकारी दी।
  • टीके की दोनों खुराक लेने के बावजूद डॉक्टर वायरस के अल्फा और डेल्टा दोनों स्वरूपों से संक्रमित पायी गईं। 
  • इस बीच सरकार ने मंगलवार को बताया कि एक राष्ट्रव्यापी सर्वेक्षण के मुताबिक करीब 40 करोड़ लोगों को अब भी कोरोनावायरस संक्रमण का खतरा है। 
यह भी पढ़े: हम कोई हंगामेदार आदमी नहीं हैं जो हंगामा काटते फिरें, हमें सिर्फ अपने मुद्दे से मतलब- टिकैत