
मुनव्वर राणा को लेकर भाजपा मंत्री के बिगड़े बोल, कहा- भारतीयों की खिलाफत की तो एनकाउंटर होगा
- उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले सियासी गर्मी बढ़ी हुई है, मुनव्वर राणा ने पिछले दिनों योगी के दोबारा सीएम बनने पर प्रदेश छोड़ने की बात कही थी.
- अब यूपी सरकार के मंत्री आनंद स्वरुप शुक्ला ने विवादित बयान देते हुए कहा- जो भी भारतीयों के खिलाफ खड़ा होगा वह एनकाउंटर में मारा जाएगा.
- संसदीय कार्य राज्य मंत्री आनंद स्वरुप शुक्ला ने कहा- 1947 के बंटवारे के बाद वह भारत में रुक गए, और भारत को अंदर से ही तोड़ने की साजिश में शामिल रहे.
- दरअसल मुनव्वर राणा ने पिछले दिनों असदुद्दीन ओवैसी को वोट कटवा बताया था, कहा ये भाजपा को फायदा पहुंचाने के लिए चुनाव लड़ रहे हैं.
- मंत्री आनंद ने इसके पहले बसपा नेता सतीश मिश्रा की ब्राह्मण सभा को निशाने पर लेते हुए कहा था इन्होंने तो अयोध्या में मंदिर की जगह शौचालय बनाने की बात कही थी.
यह भी पढ़ें - पेगासस जासूसी कांड: विदेशी मीडिया ने नहीं मोदी के काम ने भारत की छवि खराब की- रवीश कुमार




























































