
चाहिए था प्रधानमंत्री मिल गए जग्गा जासूस- सुप्रिया श्रीनेत ने PM मोदी पर कसा तंज, लोगों ने किया समर्थन
- भारतीय नेताओं, पत्रकारों और कारोबारियों के फोन हैकिंग का एक बड़ा मुद्दा सामने आया है, हालांकि सरकार ने इस बात से इनकार किया है।
- अंतरराष्ट्रीय मीडिया द्वारा दावा किया गया है कि पेगासस सॉफ्टवेयर के इस्तेमाल से भारत के लोगों के फोन हैक किए गए थे।
- इस मुद्दे पर विपक्ष नरेंद्र मोदी सरकार को घेरने की कोशिश कर रहा है। कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने भी पीएम पर तंज कसा है।
- सुप्रिया श्रीनेत ने ट्वीट कर लिखा- चाहिए था प्रधानमंत्री मिल गए जग्गा जासूस। लोग भी सुप्रिया के इस ट्वीट का समर्थन करते दिखे।
- एक यूजर ने लिखा- इतना सब कुछ मैनेज करने के बाद भी इतनी जासूसी की जरूरत पड़ रही है।




























































