पेगासस जासूसी कांड पर भड़के अखिलेश, बोले- यह राष्ट्रीय सुरक्षा पर भाजपा की नाकामी

  • भारतीय नेताओं, पत्रकारों और कारोबारियों के फोन हैकिंग का एक बड़ा मुद्दा सामने आया है, हालांकि सरकार ने इस बात से इनकार किया है। 
  • अंतरराष्ट्रीय मीडिया द्वारा दावा किया गया है कि पेगासस सॉफ्टवेयर के इस्तेमाल से भारत के लोगों के फोन हैक किए गए थे। 
  • इस मुद्दे पर अखिलेश यादव ने ट्वीट कर भाजपा पर हमला बोलते हुए लिखा- फ़ोन-जासूसी एक लोकतांत्रिक अपराध है। 
  • अखिलेश ने ट्वीट में कहा- फ़ोन की जासूसी करवाकर लोगों की व्यक्तिगत बातों को सुनना ‘निजता के अधिकार' का घोर उल्लंघन है। 
  • उन्होंने आगे लिखा- अगर ये काम बीजेपी करवा रही तो ये दंडनीय है और अगर बीजेपी ये कहती है कि उसे इसकी जानकारी नहीं है तो ये राष्ट्रीय सुरक्षा पर उसकी नाकामी है। 
यह भी पढ़े: आम आदमी त्रस्त ओर सरकार ने भरी जेब! पेट्रोल-डीजल की एक्साइज ड्यूटी से कमाए 3.35 लाख करोड़