कांग्रेस को लगा तगड़ा झटका! मणिपुर कांग्रेस अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, 8 विधायक लेंगे भाजपा में शरण 

  • संसद के मानसून सत्र के बीच कांग्रेस को तगड़ा झटका लगा है। मणिपुर कांग्रेस के प्रदेश कमिटी अध्यक्ष गोविंददास कोंथौजम ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। 
  • सूत्रों के मुताबिक राज्य के कांग्रेस के आठ विधायक आज भाजपा में शामिल हो सकते हैं। अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले यह कांग्रेस के लिए धक्का है। 
  • कोंथौजम कांग्रेस पार्टी से बिष्णुपर विधानसभा क्षेत्र से लगातार छह बार विधायक चुने गए और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष भी रहे। 
  •  वे पार्टी के विधानसभा में चीफ व्हिप भी हैं, वहीं मणिपुर सरकार में कैबिनेट मंत्री भी रह चुके हैं, उनका इस्तीफा कांग्रेस के लिए बड़ा संकट हो सकता है। 
  • बता दें कि आगामी विधानसभा चुनाव को देखते पिछले महीने भाजपा ने शारदा देवी को मणिपुर में पार्टी का अध्यक्ष नियुक्त किया था।
यह भी पढ़े: ‘साहेब’ रोजाना 18 घंटे काम करते समय दूसरों की जासूसी में कितना समय बिताते हो ?- सुरजेवाला