Get Premium
किसान था, है और रहेगा, सरकार का तो अता पता भी नहीं- बीजेपी नेता के आगे बोले टिकैत
- आज तक से बातचीत के दौरान कृषि कानून के खिलाफ आंदोलन कर रहे भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत सरकार पर बरस पड़े।
- बातचीत के दौरान टिकैत ने कहा कि सरकार ने कृषि कानूनों को लेकर बातचीत के लिए कई शर्तें किसानों के आगे रख दी हैं जो गलत है।
- टिकैत ने सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि जब जज वकील बनकर पैरवी करेंगे तो सजा तो होनी ही है।
- उन्होने आगे कहा कि किसान था, है और रहेगा। सरकार का तो अता-पता भी नहीं है कि कल रहेगी या नहीं।
- इस दौरान बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा भी मौजूद थे, उन्होंने कहा कि सरकार ने बड़ी विनम्रता से किसानों से आग्रह किया है कि वे कृषि कानूनों के हर क्लॉज को लेकर सरकार से बात करें।
यह भी पढ़े: सुप्रीम कोर्ट के जज तक को नहीं बख्शा, लोकतंत्र के परखच्चे उड़ा दिए- ‘हैकिंग’ मामले पर बोले पूर्व IAS