
यूपी : 4 लोगों की हत्या करने के बाद पुजारी बना आरोपी, 40 साल बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार
- यूपी के मैनपुरी से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है जहां एक व्यक्ति चार लोगों की हत्या के बाद साधु बन गया था और भेष बदलकर रहने लगा था.
- मिली जानकारी के अनुसार किशनी थाना क्षेत्र के नगला तारा गांव में 1978 में चार लोगों की हत्या कर दी गई, इस हत्याकांड में यतेंद्र भी शामिल था.
- घटना के तुरंत बाद उसेे गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया लेकिन 1981 में जमानत पर छूटने के बाद वह फरार हो गया, पुलिस ने 10 हजार का इनाम भी उसपर रखा.
- पुलिस यतेंद्र को मरा हुआ मानकर खोजना बंद कर चुकी थी तभी मुखबिर से सूचना मिली कि वह कामाख्या मंदिर में रह रहा है, उसकी पत्नी एवं बेटा लखनऊ में रहते हैं.
- पुलिस नेे कामाख्या मंदिर में छापा मारा और पुजारी की भेष में बैठे यतेंद्र को गिरफ्तार कर लिया, पुलिस ने यतेंद्र के वर्तमान नाम का खुलासा नहीं किया है.
यह भी पढ़ें - इजरायली सॉफ्टवेयर के जरिए भारत में नेताओं एवं पत्रकारों के फोन हैक, सरकार पर जासूसी का आरोप




























































